350.00


Back Cover

अनचाहे अंतराल उपन्यास लिव–इन रिलेशन में रहकर यू.पी.एस.सी. की तैयारी करने वाले एक जोड़े की प्रेम कहानी है। दया नारायण अग्निहोत्री और कात्यायनी मुखर्जी उपन्यास के केंद्रीय पात्र हैं। उनके संघर्षों को उपन्यासकार ने शब्द दिए हैं। यह उपन्यास सरकारी नौकरी के लिए जद्दोजहद करते युवाओं के संघर्ष की महागाथा है। उपन्यास में भावना बनाम बुद्धि और प्राप्त बनाम अप्राप्त के बीच द्वंद्व दिखाया गया है। आधुनिक जीवन में बढ़ रहे भौतिकतावाद और दिखावे के कारण लोग किस तरह अपनी मूल भावनाओं से कटते जा रहे हैं, यह दर्शाने का प्रयास किया गया है। उपन्यास में स्त्री-पुरुष के बीच दरकते रिश्ते, टूटते परिवार आदि की समस्या को भी उठाया गया है। उपन्यास का उद्देश्य यह दिखाना है कि हर व्यक्ति आधा-अधूरा है। पूर्णतः की तलाश व्यर्थ है। बहुत अधिक अच्छे की चाह में कई बार वे चीजें भी हाथ से फिसल जाती हैं, जो हमारे पास होती हैं। भौतिकतावाद की अंध दौड़ में व्यक्ति एक समय अकेला हो जाता है, तब उसे अपने रिश्तों की याद आती है। तब तक चीजें काफ़ी बिगड़ जाती हैं। उपन्यास लेखन में रोचकता प्रारंभ से अंत तक बनाई रखी गई है ताकि युवा पाठक उपन्यास का आनंद ले सकें। उपन्यास की साहित्यकता बनाए रखते हुए, इसे सहज और सरल हिन्दी में लिखा गया है ताकि उन युवाओं को भी हिन्दी की पुस्तकों से जोड़ा जा सके जो आजकल सोशल मीडिया की रील्स की दुनिया में व्यस्त हैं। युवाओं के लिए प्रेणक प्रसंग तथा स्वस्थ मनोरंजन भी है।

Out of stock

SKU: 9789395697439 Categories: , , ,

Description

“डॉ. कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के एक छोटे से गाँव शाहपुर में हुआ। इनके पिता का नाम श्री सर्वजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती प्रभा सिंह है। इन्होंने यू.जी.सी. की जे.आर.एफ परीक्षा उत्तीर्ण कर लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से पीएच.डी उपाधि प्राप्त की है। वे उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा सेवा (पी.एच.ई.एस.) परीक्षा में चयनित होकर असिस्टेंट प्रोफेसर- समाजशास्त्र के पद पर तैनात हैं। इन्होंने एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय संगोष्ठियों में मुख्य वक्ता/मोटीवेशनल वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया है। सामाजिक मुद्दों पर लिखना इनका शौक है। कथा साहित्य और कविता लेखन में इनकी विशेष रूचि है। उच्च शिक्षा में चयन से पूर्व वे राज्य स्तरीय सिविल सेवाओं में भी चयनित हो चुके हैं। इनसे kvikramindia@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। आप इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।
फेसबुक – https://www.facebook.com/kaushlendravikram.singh?mibextid=ZbWKwL
इन्स्टाग्राम- https://instagram.com/kaushlendravikramsingh?utm_source=qr&igshid=MzNlNGNkZWQ4Mg%3D%3D
ट्विटर- https://twitter.com/kvikramindia
यू ट्यूब- https://www.youtube.com/@dr.kaushlendra-sociology2542
ब्लॉग- https://www.blogger.com/blog/stats/all_time/936246742003619437”

Book Details

Weight 350 g
Dimensions 5.5 × 0.5 × 8.5 in
Author

Dr. Kaushlendra Vikram Singh

Edition

First

ISBN

9789395697439

Language

Hindi

Pages

281

Publication Date

3 November 2023

Author

Dr. Kaushlendra Vikram Singh

Publisher

Redgrab Books

Reviews

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.